फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PTU announce the new admission policy

पीटीयू से प्रोफेशनल कोर्स करने वालों के लिए खुशखबरी

Sat, 16 Nov 2013 09:22 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Nov 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
PTU announce the new admission policy

पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) ने नई दाखिला नीति की घोषणा की है। नई नीति के तहत उन छात्रों को राहत मिलेगी जो परिणाम देरी से आने के कारण जुलाई महीने के दौरान प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिला लेने से चूक जाते थे।

विज्ञापन


पीटीयू अब इन कोर्स में जनवरी से ही दाखिला देना शुरू करेगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में पीटीयू के वाइस चांसलर डा. रजनीश अरोड़ा ने नई दाखिला नीति की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत में जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू होकर पूरे साल तक चलने की वजह से हर साल बहुत से विद्यार्थी प्रोफेशनल कॉलेजों या यूनिवर्सिटियों में दाखिला नहीं ले पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन, उनका साल खराब हो जाता है और शिक्षा जारी रखने के लिए उन्हें एक साल तक इंतजार करना पड़ता है। पीटीयू ने अब विदेश की तर्ज पर एक साल में दो मौके देने की सशर्त सुविधा दी है।

डा. अरोड़ा के अनुसार विदेशों में एक साल में तीन बार प्रवेश के मौके दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य कारणों में यह भी एक बड़ा कारण है, जिसके चलते भारत से ज्यादातर विद्यार्थी विदेशों में जाकर पढ़ने की प्रक्रिया को अधिक तवज्जो दे रहे हैं।

ऐसे में विद्यार्थियों को अपने ही देश में पढ़ाई के लिए अधिक अवसर प्रदान करनेे के लिए पीटीयू ने यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि नई नीति के जनवरी-2014 में प्रवेश पाने की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू हो जाएगी। 21 दिसंबर से लेकर 19 जनवरी तक प्रवेश के लिए आवेदन दिए जा सकेंगे।


डा. अरोड़ा ने बताया कि शुरुआत में जनवरी में सिर्फ उन्हीं सीटों को भरा जाएगा, जो जुलाई में हुई प्रवेश प्रक्रिया के तहत खाली रह गई हैं। लेकिन भविष्य में इस नीति को नियमित रूप में लागू करने की योजना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनवरी में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की अंतिम परीक्षा दिसंबर में होगी और यह पूरा कोर्स इसी समयावधि में पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed