बोर्ड एग्जाम में कामयाबी का रास्ता तय करेगा ये 'टेस्ट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ें, जेईई मेंस में दी गई सुविधा ही बन गई मुसीबत
मनोविज्ञान के खास टेस्ट की मदद से छात्र इस अक्षर की बदौलत न सिर्फ एकाग्रता बढ़ा सकते हैं, बल्कि इसके जरिये पेपर में कामयाबी का रास्ता भी तय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
एकाग्रता के लिए
दिमाग एक बार में एक ही चीज ग्रहण कर सकता है। पढ़ाई शुरू करने से पहले एक पैराग्राफ लेकर उसमें छोटी ई की तलाश करें। जहां भी अंग्रेजी में लिखा छोटा ई मिल जाए, उस पर सर्किल बना दें।
पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति
इससे एकाग्रता बनाने में मदद मिलेगी। इसके बाद पढ़ाई शुरू करें। मनोविज्ञान की दुनिया इसे ई-टेस्ट के नाम से जाना जाता है।
म्यूजिक मंत्रा भी है कामयाब
टेपरिकॉर्डर, सीडी प्लेयर या मोबाइल पर म्यूजिक लगा दें। ऐसा म्यूजिक सुनें जिसमें तीन-चार इंस्ट्रूमेंट साथ बज रहे हों। इसके बाद इनमें से किसी एक की आवाज पर फोकस शुरू करें।
मसलन किसी संगीत में तबला, वायलिन, गिटार बज रहा है तो इनमें से किसी एक की ही आवाज ध्यान से सुनें। यह एकाग्रता बढ़ाने का कारगर नुस्खा है।
मेमोरी बढ़ाने के लिए
शॉर्ट टर्म से लांग टर्म मेमोरी में जाने के लिए एकमात्र तरीका है कि जो पढ़ें उसे बार-बार दोहराया जाए।
पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री
मेमोरी बढ़ाने का दावा करने वाली कोई दवाई या अन्य चीजें न लें। लेना ही हो तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर कर लें। सबसे जरूरी है कि नींद पूरी और दिमाग शांत हो। सात घंटे की नींद के बाद निश्चित तौर पर जो भी पढ़ा है, वह याद रहेगा।
पढ़ें, मोदी के 'डर' से उत्तराखंड के सीएम ने दिए पांच लाख
रिविजन के लिए पहले दिन जो पढ़ा है, उसे तीसरे, सातवें और फिर 15वें दिन पढ़ें। इसके बाद हर सात दिन के अंतराल पर रिविजन करें।
दिमाग में बैठा लें तस्वीर
याद रखने के लिए न्यूमोनिक्स यानी कोई तस्वीर बनाकर अपने दिमाग में बैठा लें। तस्वीरें दिमाग में ज्यादा लंबे समय तक याद रहती हैं।
पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति
पढ़े हुए को किसी को सुना दें या किसी को पढ़ा दें तो पढ़ाने वाले को संबंधित चैप्टर बेहतर ढंग से याद हो जाता है।
(सीबीएसई की काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता के टिप्स)