{"_id":"1f22276e6d1d27e99383eae72c7b98dc","slug":"pseb-schools-result-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन छात्रों का रिजल्ट नहीं आया, वह ये जरूर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जिन छात्रों का रिजल्ट नहीं आया, वह ये जरूर पढ़ें
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 27 Nov 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन सैकड़ों विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। जिन्होंने साल 2002 से 2012 तक पीएसईबी से बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। लेकिन अभी तक किसी कारण उनका रिजल्ट नहीं आया है।
ऐसे पेंडिंग केसों की बोर्ड ने दिसंबर माह में एक विशेष सुनवाई करने का फैसला लिया है। सुनवाई सेशन की प्रधानगी बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल करेंगी। सेशन में बोर्ड के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक यह स्पेशल सुनवाई सेशन पांच दिसंबर 2013 को बोर्ड परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह फैसला अधिकारियों की विशेष मीटिंग में लिया गया।
मीटिंग में कुछ अधिकारियों ने दलील दी कि कुछ रिजल्ट से संबंधित केस पेंडिंग हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद अधिकारियों ने सर्वसम्मति से सुनवाई सेशन आयोजित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
बोर्ड अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि वह सुनवाई सेशन में टाइम से पहुंचे। साथ ही अपने साथ परीक्षा से संबंधित सारे दस्तावेज साथ लेकर आएं। ताकि सुनवाई कि प्रक्रिया को बढ़िया तरीके से पूरा किया जा सके।
इस साल कोई पेंडिंग केस नहीं
बोर्ड अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर-2013 में हुई बोर्ड परीक्षाओं संबंधित किसी भी प्रकार का कोई पेंडिंग केस नहीं है। इसके बावजूद भी यदि किसी विद्यार्थी का रिजल्ट बोर्ड द्वारा रोका गया है, तो वह भी सुनवाई में हिस्सा ले पाएंगे। उन्हें मौके पर इंसाफ मुहैया कराया जाएगा।