फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pseb_result_education department_punjab schools

रिजल्ट नहीं आया है तो 15 दिन में करें आवेदन

Fri, 06 Dec 2013 11:56 AM IST
अमर उजाला / मोहाली
अमर उजाला / मोहाली Updated Fri, 06 Dec 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
pseb_result_education department_punjab schools
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में बोर्ड परीक्षाओं के पेंडिंग केसों की सुनवाई हुई। इस मौके पर विद्यार्थियों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई। अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


निजी सुनवाई बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल की अगुवाई में हुई। इस दौरान बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार टंडन व सचिव गुरिंदर पाल सिंह बाठ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुनवाई के लिए बोर्ड द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। सुनवाई स्थल पर ही आई अर्जियों संबंधी पूरा रिकार्ड था। इस दौरान अधिकतर केस आरएलए से संबंधित थे। उनका रिजल्ट तुरंत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, कुछ केस ऐसे भी थे। जिनके रिकार्ड में कमी थी। मौके पर मौजूद कमेटी ने बताया कि इनकी भी कार्रवाई जल्दी ही पूरी कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को रिजल्ट जानने के लिए बोर्ड नहीं आना पड़ेगा।


बल्कि, बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट की सारी जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। बोर्ड के सचिव गुरिदंरपाल सिंह बाठ ने बताया कि जो विद्यार्थी इस सुनवाई में शामिल नहीं हो सकें हैं।

उन्हें बोर्ड ने एक और विशेष मौका दिया है। ऐसे विद्यार्थियों को 15 दिन के भीतर अपने दस्तावेज लेकर संबंधित शाखा के मुखी से मिलना होगा।

इसके बाद बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को किसी तरह का कोई मौका नहीं देगा। गौरतलब है कि इस दौरान साल 2002 से 13 तक के पेंडिंग केसों की सुनवाई हुई।

निजी सुनवाई से मुलाजिमों की समस्याएं दूर होंगी

पीएसईबी के सचिव गुरिंदरपाल  सिंह बाठ ने बताया कि मुलाजिमो को आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए निजी सुनवाई सेशन जल्दी ही आयोजित किया जाएगा।

इसमें स्कूल, जिला डिपुओं व स्कूलों में तैनात मुलाजिम हिस्सा ले पाएंगे। साथ ही मुलाजिमों की समस्याएं जल्द ही दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed