फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PSEB exam paper will be 16 and 17

पीएसईबी के रद पेपरों की परीक्षा 16 और 17 को

Thu, 10 Apr 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 10 Apr 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
PSEB exam paper will be 16 and 17

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नकल व अन्य कमियों के चलते 10वीं की विभिन्न विषयों की परीक्षा जिन केंद्रों पर रद की थी, उनकी दोबारा परीक्षा करवाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


रद हुए पेपरों की वीरवार को डेटशीट घोषित कर दी गई। परीक्षा लगातार दो दिन 16 और 17 अप्रैल को होगी। वहीं, जिन सेंटरों पर परीक्षा रद की गई थी, इस बार वहां सेंटर नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में विद्यार्थियों को कोई समस्या न आए इसके लिए परीक्षा शुरू होने का समय दोपहर में रखा गया है। परीक्षा 12 बजे से दोपहर सवा तीन बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि विद्यार्थी अपने पुराने रोल नंबर ही परीक्षा देंगे। 16 अप्रैल को अंग्रेजी, विज्ञान, पंजाबी-ए, पंजाबी-बी, सामाजिक विज्ञान, सेहत व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी।


वहीं 17 अप्रैल को गणित की परीक्षा होगी। साथ ही अपनी वेबसाइट पर भी डेटशीट अपलोड कर दी है। वहीं, से विद्यार्थियों को डेटशीट हासिल करनी होगी।

डेटशीट के लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि परीक्षा संबंधी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed