{"_id":"c40e54ef9aa4514006a78c7667cd1669","slug":"pseb-class-10th-result-will-published-see-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित, यहां क्लिक करके देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित, यहां क्लिक करके देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 26 May 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मंगलवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। जबकि विद्यार्थी बुधवार को बोर्ड की वेबसाइट से ही रिजल्ट देख पाएंगे। बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका होगा। जब 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट मई में घोषित किया गया।
विज्ञापन
रिजल्ट में बरनाला की नताशा अग्रवाल ने बाजी मारी। होशियारपुर की नैंसी दूसरे नंबर पर और फिरोजपुर की रमनदीप कौर तीसरे नंबर पर रही। स्पोर्ट्स कोटे में जीरा (फिरोजपुर) की नमरीत कौर प्रथम, लुधियाना का शिवम कुमार दूसरे नंबर पर और मोगा की किरणदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। पहली बार पंजाब बोर्ड ने एकेडमिक और स्पोर्ट्स कोटे के अलग-अलग रिजल्ट घोषित किए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक विद्यार्थी रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट से देख पाएंगे। किसी भी तरह का कोई अलग से गजट नहीं छापा जा रहा है। स्कूलों को लॉन इन आईडी दिए गए है। जहां से स्कूल अपने स्तर पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट पर दिखाया जाने वाला रिजल्ट विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। गलती होने पर इसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।