फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Provisional Merit Lists for Admissions in Govt Colleges

सरकारी कालेजों में दाखिले की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी

Fri, 04 Jul 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
Provisional Merit Lists for Admissions in Govt Colleges

शहर के 5 सरकारी कालेज में दाखिले के लिए डायरेक्टर हायर एजूकेशन विभाग की ओर से शुक्रवार को बीबीए और बीसीए की पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन


बीबीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए गवर्नमेंट कामर्स कालेज सेक्टर-42 में और बीसीए के लिए जीसी-46 में 7 और 8 जुलाई को काउंसिलिंग की जाएगी।

बीबीए की मेरिट लिस्ट में यूटी पूल के तहत 591 स्टूडेंट की मेरिट जारी की गई है। छात्रा नैनसी ने 96.2 फीसदी अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में पहले और निहारिका 93.6 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


आउटसाइड कोटे में 389 स्टूडेंट की मेरिट लिस्ट

Provisional Merit Lists for Admissions in Govt Colleges

बीबीए के आउट साइड कोटा (15फीसदी) में अश्मिता गोयल ने 98.2 फीसदी के साथ मेरिट सूची में पहला, नेहा कपूर 95.2 दूसरा और सुरिंद्रप्रीत कौर ने 94.2 ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बीसीए मेरिट लिस्ट में यूटी कोटे के तहत आदित्य शर्मा 104.2 अंकों के साथ पहले, स्वास्तिका मौदगिल 101.4 फीसदी के साथ दूसरे और जितेंद्र सिंह 100.2 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बीसीए यूटी कोटे के तहत कुल 634 कैंडीडेट की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। बीसीए आउटसाइड कोटे के तहत ऐश्वर्या सरदाना 104.2 अंकों के साथ पहले, लवप्रीत कौर 96.33 फीसदी के साथ दूसरे और रोहित कुमार 95.4 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आउटसाइड कोटे में 389 स्टूडेंट की मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

मेरिट लिस्ट में गलती तो करें शिकायत

Provisional Merit Lists for Admissions in Govt Colleges

सरकारी कालेजों में बीए को छोड़ अन्य विषयों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट शुक्रवार देर शाम तक जारी कर दी गई। जानकारी के अनुसार प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में किसी तरह की गलती होने पर स्टूडेंट 5 जुलाई तक संबंधित कालेज में सुधार करवा सकते हैं।

कालेज हेल्पलाइन या ईमेल से भी इस संबंध में अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है। 5 जुलाई के बाद मेरिट लिस्ट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।

सरकारी कालेजों में रिकार्ड 30 हजार आवेदन
शहर के 5 सरकारी कालेज और रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश (आरआईई-32) में दाखिले के लिए पहली बार कॉमन ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सरकारी कालेजों की 12 हजार सीटों के लिए 4 जुलाई तक रिकार्ड 29988 आवेदन जमा हो चुके हैं।

विज्ञापन

इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

Provisional Merit Lists for Admissions in Govt Colleges

सरकारी कालेजों में दाखिले संबंधी किसी तरह की दिक्कत आने पर सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे तक हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
जीसी11---------9041016510    
जीसीजी11-------9041016511
जीसीजी42-------9041016512
जीसी46---------9041016513
जीसीसी42-------9041016514
आरआईई32------9041016515

बीए में ऑन द स्पॉट दाखिला

Provisional Merit Lists for Admissions in Govt Colleges

शहर के सभी सरकारी कालेज में बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा हो चुके हैं। एडमिशन कोआर्डिनेटर डा.बिक्रण राणा ने बताया कि बीए में दाखिला ऑन द स्पॉट होगा।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के दिन साथ लेकर जाना होगा। कालेजों ने प्रिंट पहले जमा नहीं किया है। पहले दिन सभी गवर्नमेंट कालेज में 60 फीसदी से अधिक अंक वालों को ही दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed