फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest on doon university name

सीएम की शरण में पहुंचे दून विवि के छात्र

Thu, 06 Mar 2014 03:08 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Mar 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
protest on doon university name

दून विवि का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि विवि करने के विरोध में गुरुवार को छात्र मिलने पहुंचे। कई दिनों से विवि परिसर में आंदोलन करने के बाद अब छात्र जनता दरबार में आवाज मुखर करेंगे।

विज्ञापन


नौ मार्च से कक्षाओं का बहिष्कार
इससे पहले बुधवार को छात्रों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा था। छात्रों ने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द ही सरकार ने अपना फैसला वापस न लिया तो वह नौ मार्च से कक्षाओं का बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन


बुधवार को दून विवि के सभी पूर्व और वर्तमान छात्र-छात्राओं ने पहले सभी विभागों में तालाबंदी करने के बाद धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने शाम को गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए वापस गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने दी चेतावनी
छात्रों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो वह नौ मार्च से पूरी तरह से कक्षाओं का बहिष्कार कर देंगे।

छात्रों ने इस संबंध में विवि के कुलपति को भी एक ज्ञापन दिया है और जल्द ही मुख्यमंत्री को भी एक ज्ञापन देंगे। इस मौके पर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed