{"_id":"611fe17b9498e84096e8b3e5795b1aa7","slug":"protest-on-ayurvedic-college-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर पीयू में डटे आयुर्वेदिक कालेजों के छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मांगों को लेकर पीयू में डटे आयुर्वेदिक कालेजों के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-46 स्थित धनवंतरि आयुर्वेदिक कालेज के विद्यार्थियों ने शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में सिंडीकेट की बैठक के दौरान जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कॉलेज के विद्यार्थी सुबह से देर रात तक प्रशासनिक ब्लाक के बाहर धरने पर बैठे रहे। सुबह छात्रों की पीयू के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ झड़प भी हुई। इस दौरान पुलिस कर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कालेज के छात्र-छात्राएं पीयू सिंडीकेट से न्याय मांगने आए थे।
विज्ञापन
कालेज के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों का कहना था कि पीयू और कालेज प्रबंधन के बीच की लड़ाई में उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। उनके प्रोविजनल एग्जाम लिए गए हैं और उनके रिजल्ट भी प्रोविजनल ही निकाले गए हैं। आयुर्वेदिक कालेज के छात्रों का साथ पीयू के छात्र संगठनों ने भी दिया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि परीक्षा की डेटशीट भी पीयू ने घोषित नहीं की है। हमें यह भी नहीं पता कि हमारी परीक्षा कब होगी। विद्यार्थियों का कहना था कि इस आपसी तनातनी में उनका भविष्य खराब हो रहा है।
ध्यान रहे कि कालेज के छात्रों के प्रदर्शन के बाद ही उनका प्रोविजनल रिजल्ट घोषित किया गया था। उधर, एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने डीन छात्र कल्याण प्रो.नवदीप गोयल से मिलकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर इस मुद्दे को नहीं सुलझाया गया तो सोमवार से सभी कालेजों के छात्र एकजुट होकर पीयू में प्रदर्शन करेंगे।