अब उत्तराखंड में भी सीसैट पैटर्न का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के सीसैट पैटर्न पर मचे हंगामे के बीच उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सीसैट पैटर्न का भी विरोध शुरू हो गया है।
शनिवार को युवाओं ने इस बाबत मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। सीएम ने कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है।
यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी की अगुवाई में युवाओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से लागू पैटर्न प्रदेश के भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों की समझ से बाहर है।
हिंदी माध्यम के छात्रों से भेदभाव
यह पाठ्यक्रम हिंदी माध्यम के छात्रों से भेदभाव है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा के सीसैट और मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम से भी अधिक कठोर, विस्तृत और दोहरीकरण युक्त है।
इसमें दोनों ऐच्छिक विषय का विकल्प आयोग ने खत्म कर दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पैटर्न में बदलाव का हवाला देते कहा कि वहां बेहद मामूली बदलाव हुआ है।
उत्तराखंड में पूरा पैटर्न बदल दिया गया है। उन्होंने मांग की कि यूकेपीएससी का पैटर्न पूर्व की भांति रहे। मामले को संजीदगी से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जल्द कमेटी गठित कर जांच का आश्वासन दिया है।
यहां गुरुदेव सिंह खुश्चेव, कुमुद श्रीवास्तव, अनीता धामी आदि मौजूद रहीं।