फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest by Students against Fee Increament in Punjab University

पीयू ने फीस बढ़ाई, छात्रों ने आवाज उठाई

Thu, 27 Nov 2014 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
Protest by Students against Fee Increament in Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा 2015 सत्र से 5 फीसदी फीस बढ़ोतरी के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को पीयू कैंपस में कई छात्र संगठनों ने इसके खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन दिया और फिर काफी देर तक नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


छात्र नेताओं ने पीयू प्रशासन को तुरंत फैसले को वापस लेने के लिए कहा। बुधवार दोपहर को सोसाइटी फॉर स्टूडेंट और डा.अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन छात्र संगठनों ने वीसी दफ्तर के सामने काफी देर धरना दिया।
विज्ञापन


छात्र नेता प्रभप्रीत सिंह ने कहा कि पीयू द्वारा फीस बढ़ाने का फैसला पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी पीयू ने फीस बढ़ाई है।

मामले को लेकर शाम को पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल और कुछ छात्र नेताओं की मीटिंग हुई। लेकिन मामले में कोई फैसला नहीं हो सका। उधर, पीयू प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि खर्च को पूरा करने के लिए फीस बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल ने कहा कि बढ़ी फीस का आधे से अधिक हिस्सा विद्यार्थियों के वेलफेयर पर ही खर्च होगा।  मामले को लेकर आने वाले दिनों में छात्र नेताओं और पीयू प्रशासन के बीच मामला उलझ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed