फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest by Dental College Students in Punjab University

पीयू डेंटल कॉलेज में छात्रों पर लाठीचार्ज

Wed, 27 Aug 2014 09:14 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Aug 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Protest by Dental College Students in Punjab University

छात्र काउंसिल चुनाव से पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेताओं का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को भी सेक्टर-25 साउथ कैंपस स्थित डेंटल कालेज में दोपहर बाद जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


नौबत पुलिस और छात्र नेताओं में हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने भी डेंटल कालेज के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट पर जमकर डंडे बरसाए। लड़कियां भी इस घटना की शिकार हुईं।
विज्ञापन


पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई छात्र नेता मनोज लुबाना और 9 आउटसाइडरों को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर डेंटल स्टूडेंट ने करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम पीयू अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा। घटना करीब 1.30 बजे पीयू डेंटल कालेज की है। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) छात्र नेता मनोज लुबाना की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर वीसी दफ्तर के बाहर धरना दे रहे स्टूडेंट अपने विभाग पहुंच गए।


डेंटल कालेज गेट बंद किए जाने को लेकर पुलिस और छात्र नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते पुलिस ने हंगामा कर रहे स्टूडेंट पर डंडे बरसाने शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रही कुछ छात्राएं भी पुलिस के डंडों की शिकार हो गईं। पुलिस एनएसयूआई छात्र नेताओं को पकड़ कर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed