फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest againsts changes in recruitment rules

रजिस्ट्रार नियुक्ति के नए नियमों का विरोध शुरू

Sat, 04 Jan 2014 03:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jan 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
protest againsts changes in recruitment rules
पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा रजिस्ट्रार की नियुक्ति के लिए नियमों में बदलाव को लेकर विरोध शुरू हो गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स यूनियन (पूटा) की ओर से पुराने नियमों के तहत ही नियुक्ति करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


पूटा प्रधान देवेंद्र सिंह अनुसार रजिस्ट्रार पद के लिए पहले से तय नियमों को ही जारी रखा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि अमर उजाला ने 2 जनवरी के अंक में रजिस्ट्रार की नियुक्ति नियमों में बदलाव के मामले को प्रकाशित किया था।

उधर पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान दीपक कौशिक ने कहा कि रजिस्ट्रार पद की नियुक्ति के लिए पहले से नियम तय हैं, ऐसे में बदलाव का कोई औचित्य ही नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ अकादमिक और प्रशासनिक अनुभव रखने वालों को ही यह पद मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि 4 जनवरी को पीयू सिंडीकेट बैठक में रजिस्ट्रार नियुक्ति नियमों का प्रस्ताव आएगा।

मौजूदा समय में प्रो.एके भंडारी रजिस्ट्रार और डीयूआई का अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed