फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest Against Govt School by Parents

पुलिसकर्मी ने स्कूल में छात्रा को जड़ा थप्पड़, बवाल

Sat, 03 May 2014 01:26 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 May 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Govt School by Parents

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा कर रहे छात्रों का गुस्सा उस समय ज्यादा भड़क गया जब वहां पहुंची पुलिस ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। मामला, धनास के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है।

विज्ञापन


यहां आज 9वीं कक्षा के करीब 200 छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ हंगामा कर रहे थे। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल ने उनके बच्चों को जानबूझकर फेल किया है। हंगामा बढ़ा तो स्कूल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


पुलिस के आने पर अभिभावक शांत नहीं हुए और नारेबाजी करते रहे। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने मामला सुलझाने की कोशिश की तो अभिभावक भड़क गए और हाथापाई करने लगे। इस हंगामे के बीच पुलिस कर्मी ने एक लड़की को थप्पड़ भी जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अभिभावकों का रोष बढ़ गया और वे विरोध प्रदर्शन करने लगे। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चों को जानबूझकर फेल किया है। उनके बच्चे पढ़ने में बहुत अच्छे हैं और मेहनत भी खूब करते हैं। ऐसे में बच्चों का फेल होने का सवाल ही नहीं उठता।


उधर, स्कूल प्रशासन का कहना है कि सीबीएसई के नियमानुसार पास होने के लिए 25 प्रतिशत नंबर लेने जरूरी हैं। बच्चे यह 25 प्रतिशत नंबर नहीं ले पाए, इसलिए ऐसा हुआ। हालांकि, फेल हुए बच्चों को इंप्रूवमेंट का मौका भी दिया गया, लेकिन वे क्वालीफाई नहीं कर पाए और हमें बच्चों को फेल करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed