{"_id":"7d576f8d4ad311f13d2947e77f355450","slug":"protest-against-engineering-fee-increased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग की पढ़ाई महंगी की तो बढ़ा गुस्सा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंजीनियरिंग की पढ़ाई महंगी की तो बढ़ा गुस्सा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई महंगी की तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गुस्सा फूट पड़ा। संगठन ने राज्य सरकार का पुतला दहन करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द सरकार ने अपना फैसला वापस न लिया तो वह प्रदेशभर में उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने हाल ही में बीटेक की फीस 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये और एमटेक की फीस 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दी है। पॉलिटेक्निक का शुल्क भी दो हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। बढ़ा हुआ शुल्क इस साल होने वाले दाखिलों से लागू होगा। छात्र निधि शुल्क भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके विरोध में बृहस्पतिवार को एबीवीपी ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। एबीवीपी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने शुल्क वृद्धि का फैसला वापस न लिया तो वह प्रदेशभर में उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर अरुण कुमार, शुभम सिमल्टी, राकेश नेगी, देवेंद्र बिष्ट, सचिन नैथानी, कविता शर्मा, संजय तोमर, जितेंद्र बिष्ट, राहुल राय, नितीश, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह हुई है वृद्धि
- बीई व बीटेक की फीस 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये
- इंजीनियरिंग स्नातकोत्तर में फीस 30 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये
- पॉलीटेक्निक में शिक्षण शुल्क छह से बढ़ाकर आठ हजार रुपये
- छात्र निधि शुल्क 3950 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये
- छात्रावास शुल्क 2550 से बढ़ाकर चार हजार रुपये