{"_id":"618142e624763f0ec986271f0f16d2d4","slug":"project-competition-in-iit-kharagpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिएटिविटी दिखाइए और उद्यमी बन जाइए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्रिएटिविटी दिखाइए और उद्यमी बन जाइए
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Oct 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई के वक्त इंजीनियरिंग छात्र अपने प्रोजेक्ट बनाता है और उसका प्रोजेक्ट चयनित हो जाता है तो वह उद्यमी बन सकता है।
विज्ञापन
उद्यमिता विकास पर कार्यशाला
आईआईटी खड़गपुर की ओर से यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज में उद्यमिता विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आए विशेषज्ञों ने छात्रों को आईआईटी की विभिन्न प्रतियोगिताओं और उनके उद्यमी बनने के तरीके की जानकारी दी।
कार्यशाला में ई ऑनलाइन ट्यूटर के सीईओ एवं संस्थापक तरुण उप्पल, इनोवेशन सर्किल के सीईओ सुशोवन साहा ने छात्रों को सफ ल उद्योग प्रारंभ करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया कि आईआईटी खड़गपुर की वार्षिक बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता इंप्रेसारियो में प्रोडक्ट, सर्विस, सेवा से लेकर डिजाइन और सामाजिक उद्यमिता तक हर क्षेत्र के बिजनेस संबंधित विचारों को पुरस्कार एवं 2.5 करोड़ रुपए तक की इन्क्यूबेशन जीतने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
पिछले साल विजेताओं को 15 लाख रुपए तक के पुरस्कार एवं सेवाएं मिली थी। इस वर्ष आईआईटी खड़गपुर गर्व से इंटरनेशनल बिजनेस मॉडल कंपटीशन के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
हर श्रेणी की सर्वोत्तम प्रविष्टियों को विदेश में आयोजित होने वाले आईबीएमसी 2015 के सेमीफाइनल राउंड में सीधे प्रवेश मिलेगा।