फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Proficiency test will held from 21 april

11वीं में चाहिए दाखिला तो देना होगा ये टेस्ट

Sun, 20 Apr 2014 06:57 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 20 Apr 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
Proficiency test will held from 21 april

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों में छात्र अब मुख्य विषय में अपना रुझान जान पाएंगे।

विज्ञापन


इससे छात्रों को अपनी स्ट्रीम का चयन करने का मौका मिलेगा। सीबीएसई छात्रों के लिए 21 अप्रैल से प्रोफिशिएंसी टेस्ट कराने जा रहा है। यह टेस्ट कक्षा दसवीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए होगा। इसके जरिए शिक्षक भी छात्रों को उनकी रुचि और विषय की मजबूती के आधार पर विषय चयन में मदद करेंगे।

दरअसल, यह टेस्ट 14 अप्रैल से होने थे, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से इनकी तारीख बढ़ाई गई थी। अब छात्र 21-24 अप्रैल तक सभी विषय के टेस्ट दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें: DU में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन


यह टेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट की तरह स्कूलों में लिया जाएगा। छात्रों के शैक्षिणक रूझान, उनकी योग्यता, रूचि और समस्याओं को परखने के लिए भी बोर्ड यह परीक्षा करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछे जाएंगे मेमोरी बेस्ड सवाल
इसमें पांच पेपर होंगे। हर पेपर 100 अंक का होगा। स्कूलों में यह पेपर सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। यह पेपर पेन एंड पेपर बेस होगा। पेपर में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। यह टेस्ट कक्षा नौवीं और दसवीं के सिलेबस पर आधारित होगा। सभी प्रश्नों के साथ वैकल्पिक उत्तर होंगे। छात्रों को उत्तर देने के लिए ओएमआर शीट देना होगा। परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसमें छात्र की मजबूत पकड़ वाली विषय की पहचान हो सकेगी।

ये है शेड्यूल
21 अप्रैल : इंग्लिश
22 अप्रैल : गणित
23 अप्रैल : साइंस
24 अप्रैल : सोशल साइंस
25 अप्रैल : हिन्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed