फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   proficiency test of cbse.

CBSE ने जारी किया दक्षता परीक्षा कार्यक्रम, देखें...

Sun, 25 Jan 2015 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Jan 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
proficiency test of cbse.

दसवीं के बाद विषयों का चयन करने में असमंजस में रहने वाले छात्रों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दक्षता परीक्षा (प्रोफिशिएंसी टेस्ट) का आयोजन 20 अप्रैल से होगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। दसवीं के छात्र इच्छानुसार यह परीक्षा दे सकते हैं।

पांच विषयों में होती है परीक्षा
बोर्ड की ओर से हर साल पांच विषयों में दक्षता परीक्षा आयोजित कराई जाती है। कोई भी छात्र किसी एक या सभी विषयों में अपनी इच्छानुसार प्रतिभाग कर सकता है।

हर विषय में 100 अंकों की परीक्षा में बहु वैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे, जिसका जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा। बोर्ड की आम परीक्षाओं से इतर इस परीक्षा का मकसद छात्र का संबंधित विषय में ज्ञान और रुचि परखना होता है।
विज्ञापन


इसके परिणाम के आधार पर छात्र 11वीं में  विषयों का चयन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा 20 से 24 अप्रैल के बीच कराई जाएंगी। ढाई घंटे की यह परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है कार्यक्रम
तिथि- विषय
20- अप्रैल-अंग्रेजी
21- अप्रैल-गणित
22- अप्रैल-विज्ञान
23- अप्रैल-सामाजिक विज्ञान
24- अप्रैल-हिंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed