{"_id":"205278d4035376da16ff0b82e0bae880","slug":"proffessor-was-sleeping-during-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास में हो रही थी परीक्षा, गुरुजी भर रहे थे खर्राटे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्लास में हो रही थी परीक्षा, गुरुजी भर रहे थे खर्राटे
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Dec 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कमरे में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे गुरुजी सोते मिले। उड़ाका दस्ते ने ऐतराज जताया तो वे उनसे ही उलझ गए और अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
इधर टीचर इधर एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित का कहना है कि उड़ाका दस्ते ने हमें परीक्षा कक्ष में अभद्रता किए जाने की रिपोर्ट दी है आगे मामले की जांच के बाद कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में शनिवार को एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान ड्यूटी कर रहे शिक्षक डॉ. राजकुमार कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
उड़ाका दस्ते में शामिल डॉ. बीएन द्विवेदी, डॉ. अवधेश शुक्ला सहित कुछ अन्य सदस्यों ने उन्हें टोका तो वे बुरी तरह से उखड़ गए और अभद्रता करने लगे।
परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक और उड़ाका दस्ते के बीच हो रही तू-तू मैं-मैं को देखकर परीक्षा दे रहे छात्र भी हैरान थे। फिलहाल न्यू कैंपस से बुरी तरह बेइज्जत होकर लौटे उड़ाका दस्ते ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित को सौंप दी है।
अब इस मामले की आगे जांच करवायी जाएगी उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने बताया कि अब एलएलबी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट नकल नहीं करते।
वह शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देते हैं। मैं क्लास में सो नहीं रहा था। उड़ाका दस्ते में अनुभवहीन और कॉलेजों के अस्थाई शिक्षकों को शामिल किया गया है।
अगर वह हमें दायित्व का ज्ञान देंगे तो निश्चित तौर पर एक स्थायी शिक्षक आहत होगा। मैंने किसी से कोई अभद्रता नहीं की।