{"_id":"36f858c292f8491c3ffb6db16903c7b5","slug":"professorship-in-chandigarh-govt-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के गवर्नमेंट कालेजों में भी अब बनेंगे प्रोफेसर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शहर के गवर्नमेंट कालेजों में भी अब बनेंगे प्रोफेसर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Feb 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
शहर के सरकारी कालेजों में भी अब प्रोफेसर पद पर प्रमोशन से नियुक्ति होगी। यह आश्वासन डायरेक्टर हायर एजूकेशन की ओर से दिया गया है।
चंडीगढ़ गवर्नमेंट कालेजेस टीचर्स एसोसिएशन अपनी कई लंबित मांगों को लेकर डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस और शिक्षा सचिव सरबजीत सिंह से मिला।
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्रएस रविश की अगुवाई में शिक्षकों ने अधिकारियों के सामने कालेजों में एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर पद पर प्रमोशन की मांग की है। अन्य मांगों में इन सर्विस एमफिल और पीएचडी करने वालों को भी लाभ देना और कालेज शिक्षकों को ग्रुप बी से बदलकर ग्रुप ए में करने का मांग पत्र दिया है।
अपने ज्ञापन में शहर के सरकारी कालेजों में कई सालों से खाली पड़े 200 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद को भरने की मांग की है। कालेजों में यूनिवर्सिटी की तर्ज पर रोटेशन हेडशिप की भी मांग की गई है। जिसके तहत कालेज बरसर,कमेटी इंचार्ज, प्लेसमेंट सेल इंचार्ज को समय समय पर बदलने की मांग की गई है।
एसोसिएशन की ओर से सरकारी कालेजों में नियुक्ति प्रिंसिपल की एक निर्धारित समय के बाद तबादले की मांग भी की गई है। जानकारी अनुसार कालेज शिक्षकों की कई मांगों को तुरंत हल करने का डीएचई और शिक्षा सचिव ने आश्वासन दिया है। जल्द ही इस मामले में कमेटी गठित कर निर्णय लिया जाएगा।