{"_id":"82ca90b0441618d160d295c2aee4b1e2","slug":"professor-yaswant-gupta-will-be-new-dean-of-commerce","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. यशवंत गुप्ता होंगे वाणिज्य व प्रबंधन के नए अधिष्ठाता","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रो. यशवंत गुप्ता होंगे वाणिज्य व प्रबंधन के नए अधिष्ठाता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 07 Apr 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रबन्धन स्कूल में आचार्य प्रो. यशवंत गुप्ता को यूनिवर्सिटी के वाणिज्य और प्रबन्धन संकाय का नया अधिष्ठाता बनाया गया है।
विज्ञापन
वह प्रो. डीआर गुप्ता का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल हाल ही में पूरा हो गया था। प्रो. यशवंत गुप्ता ने अपना अध्यापन कार्य कॉलेज प्राध्यापक के रुप में 1988 में आरम्भ किया था।
विज्ञापन
वह वर्ष 1997 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सह-आचार्य के रुप में नियुक्त हुए और वर्ष 2006 में प्रोफेसर बने।
उन्होंने अब तक 8 छात्र-छात्राओं को पीएचडी करवाई है जबकि सात और छात्र इनके साथ पीएचडी के लिए पंजीकृत हैं। प्रो. गुप्ता ने कई अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की संगाष्ठियों में भाग लिया है और कई पेपर भी पढ़े हैं।
विज्ञापन