{"_id":"35a7760d27e7bb3d757b5fbf35b35d8d","slug":"professional-traditional-course-exam-form-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेशनल-ट्रेडिशनल कोर्सेज परीक्षा के फार्म खुले ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रोफेशनल-ट्रेडिशनल कोर्सेज परीक्षा के फार्म खुले
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू के प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल कोर्सेज सेमेस्टर परीक्षा फार्म सोमवार को खुलने से छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली। बीते रविवार को विवि ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म का लिंक तो जारी कर दिया था, लेकिन फार्म नहीं खुलने से विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सोमवार को सुबह ऑनलाइन परीक्षा फार्म खुलने से छात्र-छात्राएं आसानी से परीक्षा फार्म भर सके। विवि के शेड्यूल के मुताबिक छात्र-छात्राएं 30 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।
फिर छात्र-छात्राओं को दो फरवरी तक कॉलेजों में कंपलीट परीक्षा फार्म जमा करना होगा। साथ ही कॉलेजों को विवि के संबंधित विभाग में चार फरवरी तक सभी फार्म जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विवि की ओर से सेमेस्टर एग्जाम फार्म जारी करने में करीब डेढ़ माह की देरी हो चुकी है। विवि ने अभी तक सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं किया है।
मार्च से मुख्य परीक्षाएं, सेमेस्टर नहीं हुए शुरू
सीसीएसयू की चालू शैक्षिक सत्र काफी लेट चल रहा है। विवि की सत्र 2015-16 की मुख्य परीक्षाएं मार्च महीने के मध्य से प्रस्तावित हैं। लेकिन अभी तक सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू नहीं होने और प्राइवेट परीक्षा फार्म के जारी नहीं होने का असर मुख्य परीक्षाओं के कार्यक्रम पर भी पड़ सकता है।