फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Professional Programmes in Govt Schools of Mohali

सरकारी स्कूलों के बच्चों को बढ़िया जॉब ऑफर

Wed, 07 Jan 2015 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 07 Jan 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
Professional Programmes in Govt Schools of Mohali

राज्य के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बढ़िया रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्लानिंग से जुट गई है। शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने मीटिंग में शिक्षा बोर्ड व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि 22 जिलों के कैरियर गाइडेंस व काउंसिलिंग के सिखलाई प्रोग्राम तैयार किया जाए।

विज्ञापन


प्रोग्राम सात दिनों का रहेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के माहिरों, कैरियर काउंसिलरों, यूनिवर्सिटीज व विभिन्न क्षेत्रों के माहिरों द्वारा अलग-अलग सेक्टरों के नुमाइंदों को आधुनिक युग में पेशेवर कोर्स व शिक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर हासिल हो सकेंगे। 
विज्ञापन

विभिन्न कोर्सों संबंधी फोन पर आएंगे अलर्ट

Professional Programmes in Govt Schools of Mohali

शिक्षा मंत्री ने समस्त कैरियर काउंसिलिरों को आदेश दिए हैं कि वे अपने अपने जिलों के 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों या उनके माता-पिता के मोबाइल नंबरों का डाटा बेस बनाकर मुख्यालय भेजें।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कहा कि मुख्यालय में एक ऐसा समर्पित सैल बनाया जाए जो विभिन्न कोर्सों में अंतिम तिथि से पूर्व कोर्स संबंधी संक्षेप जानकारी या एसएमएस अलर्ट बनाकर राज्य के समस्त विद्यार्थियों को भेजे।

कैरियर गाइडेंस संबंधी खरीदी जाएंगी किताबें

Professional Programmes in Govt Schools of Mohali

शिक्षामंत्री ने कहा कि 22 जिलों में कैरियर गाइडेंस एवं काउंसिलिरों के पदों की रचना की जाए। उन्होंने कहा कि आम तौर पर देखने में आया है कि चिकित्सा या इंजीनियरिंग के बिना किसी पेशेवर कोर्सों संबंधी विद्यार्थियों और माता-पिता को जानकारी नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकालयों के लिए कैरियर काउंसिलिग संबंधी पुस्तकों, मैगजीनों व समाचार पत्रों को खरीदा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed