फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   professional courses online exam form fill

18 मई तक भरें प्रोफेशनल कोर्सेज ऑनलाइन परीक्षा फार्म

Fri, 09 May 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 09 May 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
professional courses online exam form fill

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2013-14 के बीबीए, बीसीए सहित स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोफेशनल कोर्सेज परीक्षा फार्म भरने से वंचित छात्रों को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


विवि ने प्रोफेशनल कोर्सेज ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 13 मई कर दी है। परीक्षा फार्म भरने के बाद छात्र 15 मई तक चार अधिकृत बैंकों में परीक्षा शुल्क और 17 मई तक कंप्लीट परीक्षा फार्म कालेजों में जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


वहीं, छात्रों के सभी परीक्षा फार्म कालेजों को 19 मई तक विवि के संबंधित विभाग में जमा कराने होंगे। सर्वर डाउन, फार्म सबमिट न होने सहित तमाम तकनीकी दिक्कतों के चलते विवि ने परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह 26 अप्रैल को विवि ने प्रोफेशनल कोर्सेज परीक्षा फार्म जारी किए थे लेकिन लगातार सर्वर डाउन और तकनीकी दिक्कतों के चलते छात्रों के कई दिन जाया हो गए थे। छात्रों ने छह मई को परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने को लेकर विवि में प्रदर्शन किया था।


जिस पर एक्शन लेते हुए विवि ने तिथि आगे बढ़ाई है। प्रवक्ता डा. पीके शर्मा ने बताया कि छात्रों की दिक्कतों को देखते हुए 13 मई तक तिथि बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed