{"_id":"5251bcfcef0e118defdb5db7f52442ec","slug":"professional-courses-exams-starts-now-in-ccsu","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU: प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CCSU: प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं आज से
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 21 Jan 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। नोएडा में एक और ग्रेटर नोएडा में पांच केंद्रों पर 21 कॉलेजों के छात्र परीक्षाएं देंगे। शुरुआत तीसरे और सातवें सेमेस्टर के छात्रों से होगी। सुबह 10 से 1 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे की पाली में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
इसके लिए एमबी डिग्री कॉलेज, दादरी को नोडल सेंटर बनाया गया है। छात्रों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। सीसीएसयू के बीबीए, बीसीए, बीएल-एलएलबी, बीजेएमसी, एमजेएमसी, एमएससी बायो, कंप्यूटर साइंस और एमआईबी समेत सभी प्रोफेशनल कोर्सों की मेन और बैक पेपर परीक्षाएं 7 फरवरी तक चलेंगी। पहले दिन सभी कोर्सों के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के एग्जाम होंगे।
विज्ञापन
पहले साल के छात्रों की परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर नोएडा में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में दो और ग्रेटर नोएडा में ग्लोबल इंस्टीट्यूट में चार, प्रिंस इंस्टीट्यूट में सात, प्रकाश इंस्टीट्यूट में तीन, आईआईएमटी कॉलेज में तीन और नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में दो कॉलेजों के छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
नोएडा के परीक्षा केंद्र का नोडल सेंटर गाजियाबाद होगा जबकि ग्रेनो के पांच सेंटर एमबी डिग्री कॉलेज के अधीन होंगे। इन परीक्षाओं में जिले के 20 हजार से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।
मुख्य परीक्षाओं के फॉर्म भी जारी
सीसीएसयू ने मार्च में होने वाली मुख्य परीक्षाओं के सिर्फ यूजी के पहले साल के छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म सोमवार को जारी कर दिए हैं। रेगुलर छात्रों के अलावा एक्स स्टूडेंट, सिंगल सब्जेक्ट और डिग्री इंप्रूवमेंट वाले छात्र भी ये फॉर्म भरेंगे। इसके लिए 30 जनवरी तक का समय दिया गया है। बैंक चालान से एक फरवरी तक फीस जमा होगी। तीन फरवरी तक कॉलेजों में फॉर्म जमा किए जाएंगे।