{"_id":"3987051bfe81257497927895385c2f17","slug":"prof-jain-tenure-extended-as-doon-univ-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. जैन तीन साल और रहेंगे दून विवि के वीसी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रो. जैन तीन साल और रहेंगे दून विवि के वीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Mar 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के दो विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के खाली पद भरने के बाद राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल ने दून विश्वविद्यालय में पद खाली होने से पहले ही वर्तमान कुलपति प्रो. विनोद कुमार जैन को तीन साल के लिए पुन: कुलपति नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
प्रो.जैन का कार्यकाल चार मार्च को समाप्त हो गया था, सरकार ने नए कुलपति की तैनाती तक उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया था।
2012 में बने थे कुलपति
राज्यपाल ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय के कुलपति के पद के कार्य दायित्वों के लिए अंतरिम व्यवस्था संबंधी पूर्व आदेश पर रोक लगाकर विश्वविद्यालय अधिनियम की धाराओं/उपधाराओं के अधीन गठित अन्वेषण समिति की संस्तुति पर फैसला लिया।
विज्ञापन
प्रो. विनोद कुमार जैन (63) जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ एन्वायरमेंटल सांइसेज के प्रोफेसर थे। पांच मार्च 2012 को उन्होंने दून विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
यूटीयू का भी था दायित्व
इस साल चार मार्च तक नियमित कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद उन्हें अंतरिम व्यवस्था के तहत अद्यतन कुलपति पद के दायित्वों का निवर्हन करने को कहा गया था।
प्रो. जैन के पास 5 सितंबर 2013 से उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति का भी अतिरिक्त दायित्व था। वहां बृहस्पतिवार को ही राज्यपाल ने नए कुलपति के तौर पर प्रदीप कुमार गर्ग की नियुक्ति की है।