फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prof garg take charge of HNB medical university.

प्रो. गर्ग ने संभाला HNB मेडिकल यूनिवर्सिटी का जिम्मा

Tue, 24 Nov 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Nov 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
prof garg take charge of HNB medical university.

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके गर्ग ने मंगलवार को एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत भी की।

विज्ञापन


प्रो. पीके गर्ग ने राज्य में रोजगारपरक चिकित्सा पाठ्यक्रम चलाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वे विवि की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए काम करें।
विज्ञापन


कार्यभार संभालते ही एक्शन में
प्रो. गर्ग ने यह भी निर्देश दिए कि विवि के सभी क्रियाकलाप, सूचनाओं का आदान-प्रदान, कॉलेजों और अभ्यर्थियों से मिलने वाले सभी शुल्कों की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि की वेबसाइट को और अधिक आकर्षक बनाने के साथ जल्द ही विवि का एकेडमिक कैलेंडर जारी करने को भी कहा। इस मौके पर विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल, वित्त नियंत्रक शैलेंद्र शंकर सिंह सहित कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed