फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   problems of students of PU will solve at home

घ्ार बैठे ही पीयू के विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान

Thu, 19 Dec 2013 12:28 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/ अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Dec 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
problems of students of PU will solve at home

देश की नंबर यूनिवर्सिटी का खिताब पाने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी नए साल (1 जनवरी 2014) को एक और रिकार्ड बनाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


नए साल से पीयू एग्जामिनेशन सिस्टम को पूरी तरह हाईटेक कर देगी। रोल नंबर से लेकर डीएमसी (डिटेल मार्क्सशीट) संबंधी हर समस्या का हल विद्यार्थियों को घर बैठे होगा।

ऐसा सिस्टम शुरू करने वाली पीयू देश की पहली यूनिवर्सिटी बन जाएगी। पीयू में अब हर काम के लिए 2 से 5 दिन का अधिकतम समय लगेगा।

पीयू में रजिस्ट्रर्ड 3.50 लाख विद्यार्थियों को अब पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. परविंदर सिंह की अगुवाई में आजकल एग्जामिनेशन ग्रिवेंस मॉनिटर (सिटीजन चार्टर) को फाइनल टच दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, नए साल में पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर के हाथों इस सिस्टम की लांचिंग की जाएगी।

कैसे काम करेगा यह सिस्टम
विद्यार्थियों को अपनी समस्या को एक ईमेल से भेजना होगा। मेल संबंधित अधिकारी एग्जामिनेशन ग्रिवेंस मॉनिटर को ट्रांसफर कर देगा।

मेल में दी गई पूरी जानकारी दिन और समय के साथ ट्रांसफर हो जाएगी। इसके बाद जांच संबंधित अधिकारी को जवाब देने के लिए ट्रांसफर कर दी जाएगी।

नए सिस्टम में हर स्टैप का स्टेटस और उसपर की गई कार्रवाई के बारे में संबंधित अधिकारी के कमेंट लिखे होंगे।

ईमेल या एसएमएस से विद्यार्थी को उसकी ईमेल का स्टेटस और उसके हल होने में लगने वाले समय का भी जिक्र होगा।

पीयू ने विद्यार्थियों की दिक्कतों को लेकर 10 इनक्वारी टाइप और 11 विभिन्न ब्रांच के ऑप्शन नए सिस्टम में रखे हैं।

पीजी कोर्स की असेसमेंट भी होगी ऑनलाइन
पीयू ने एग्जामिनेशन सिस्टम को स्टूडेंट फ्रैंडली बनाते हुए मौजूदा सत्र से पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एग्जामिनेशन फार्म ऑनलाइन लेने की शुरुआत कर दी है।

पीयू कैंपस और 188 एफिलिएटेड कालेजों के करीब 25 हजार पीजी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन एग्जामिनेशन फार्म भरे थे।

कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच ने अब पीजी स्तर पर असेसमेंट भी ऑनलाइन लेने का फैसला लिया है। शुक्रवार से शुरुआत हो जाएगी।

नए सिस्टम से सभी कालेजों को लिखित में इंटरनल अंक पीयू को नहीं भेजने पड़ेंगे। उधर, पीयू में बीए स्तर पर भी 2014 से ऑनलाइन एग्जामिनेशन फार्म स्वीकार करने शुरू कर देगा। पीयू से करीब 1.30 लाख विद्यार्थी हर साल बीए स्तर की परीक्षा में बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमएस से अलर्ट करेगा पीयू
पीयू में दाखिले, एग्जाम और नौकरी संबंधी सभी जानकारी अब एसएमएस से मिल सकेगी। पीयू अगले साल से एसएमएस सेवा शुरू करने का प्रपोजल तैयार कर रहा है।

इसके तहत पीयू किसी सेलफोन कंपनी के साथ टाईअप कर पीयू से जुड़ी सभी जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने की तैयारी में है।

इस सर्विस की लाभ लेने वालों को मासिक या साल का नॉमिनल चार्ज देना पड़ सकता है। इस संबंध में प्रपोजल तैयार कर जल्द ही कुलपति से अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा।


अधिकारियों के अनुसार, विद्यार्थियों के लिए एग्जाम, प्रैक्टिकल या रिजल्ट संबंधी पूरी अपडेट मिल सकेगी।

पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, डॉ. परविंदर सिंह के अनुसारपीयू में विद्यार्थियों की समस्याओं से जुड़े हर काम के लिए अब जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सिटीजन चार्टर की तर्ज पर पीयू ने एग्जामिनेशन ग्रिवेंस मॉनिटर सिस्टम तैयार कर लिया है। प्रोजेक्ट का ट्रायल काफी सफल रहा है। विद्यार्थियों की ओर से भेजी गई हर इनक्वारी का 2 से 5 दिन के अंदर हर हाल में जवाब मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed