{"_id":"c264254234d1de3fe89bee823dc0f1c4","slug":"private-universities-may-hike-fees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी विश्वविद्यालयों में और महंगी हो सकती है पढ़ाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
निजी विश्वविद्यालयों में और महंगी हो सकती है पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करना महंगा हो सकता है। निजी शिक्षण संस्थानों का फीस स्ट्रक्चर दोबारा तय करने के लिए शिक्षा विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। हर दो साल बाद हिमाचल में निजी विश्वविद्यालयों की फीस समीक्षा होती है।
विज्ञापन
इस समीक्षा बैठक में प्रदेश भर के निजी विश्वविद्यालय प्रबंधनों की सिफारिशों पर चर्चा की जाती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान की अध्यक्षता में यह बैठक जल्द होगी। प्रदेश सरकार के पास इस बैठक के लिए कई निजी विश्वविद्यालय प्रबंधनों ने अपनी सिफारिशें भेज दी हैं।
विज्ञापन
कई शिक्षण संस्थान जहां पुरानी फीस को बढ़ाने के पक्ष में हैं तो कई प्रबंधन छात्रों की कम संख्या को देखते हुए फीस घटाना भी चाहते हैं। बैठक में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी भाग लेंगे। गहन चिंतन के बाद आने वाले दो सालों के लिए फीस स्ट्रक्चर तय किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होने के चलते कई कोर्स चलाना प्रबंधन के लिए मुश्किल हो गए हैं। दूसरे राज्यों में फीस कम होने की वजह से छात्र हिमाचल से बाहर जा रहे हैं। इसको देखते हुए फीस कम करने की भी वकालत की गई है।