फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   private schools_convent schools_admission process_lucky drawsystem_chandigarh

कान्वेंट में लड़कियों का दाखिला कराना है तो ये पढ़ें

Fri, 29 Nov 2013 11:08 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
private schools_convent schools_admission process_lucky drawsystem_chandigarh

शहर के चार कान्वेंट स्कूलों में दाखिला अभिभावकों की पहली प्राथमिकता रहती है। लेकिन इन स्कूलों में भी लड़कियों के लिए अधिक सीटें होंगी।

विज्ञापन


सेक्टर-26 सेंट जोंस में सभी 160 सीटें लड़कों के लिए होंगी। लेकिन सेक्टर-9 कार्मल कान्वेंट में 120 और सेक्रेड हार्ट में सभी 220 सीटें लड़कियों के लिए होंगी।
विज्ञापन


सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल को-एड है। स्कूल की 230 सीटों में से आधी के करीब लड़कियों के खाते में जाएंगी। ऐसे में सभी चार कान्वेंट स्कूलों में लड़कियों के लिए 450 सीटें रिजर्व रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार कान्वेंट स्कूलों में करीब 710 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की प्रक्रिया अलग-अलग है। कुछ स्कूल लकी ड्रा तो कुछ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला करेंगे।

सीटों के मुकाबले कई गुणा अधिक आवेदन
पहले आओ पहले पाओ की स्थिति में अभिभावकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। शहर के प्राइवेट स्कूलों में सीटों के मुकाबले कई गुणा अधिक आवेदन आ रहे हैं।

ऐसे में अभिभावक स्कूलों में तुरंत आवेदन फार्म जमा करा रहे हैं ताकि उनके बच्चे की सीट पक्की हो सके। भवन विद्यालय-33 में अपने बेटे के दाखिले के लिए पहुंची मोहाली निवासी अनीता ने कहा कि बच्चे के दाखिले के लिए अभिभावकों को 5 से 6 स्कूलों में आवेदन करना पड़ेगा।

हालांकि नए सिस्टम में आवेदन फीस 50 रुपये करके शिक्षा विभाग ने गरीब अभिभावकों के लिए अच्छा फैसला लिया है।  सेक्टर-17 स्थित जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में भी इन दिनों काफी भीड़ है।

एंट्री लेवल पर आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अभिभावकों को दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार हर रोज 200 के करीब आवेदन दफ्तर में आ रहे हैं।

200 से अधिक आवेदन फार्म पहुंचे
प्राइवेट स्कूलों ने 25 नवंबर से आवेदन फार्म जारी करने के साथ ही पूरी तरह से भरे फार्म लेने शुरू कर दिए हैं। आवेदन फार्म भरने में अभिभावकों को खासी दौड़ लगानी पड़ रही है।


आवेदन फार्म के साथ बच्चे की फोटो और परिवार की फोटो भी जरूरी है। कई स्कूलों ने फोटो एक महीने से अधिक पुरानी नहीं होने के निर्देश दिए हैं।

फोटो पर उसी दिन की तारीख भी होनी चाहिए। ऐसे में अभिभावकों को स्टूडियो और फोटोस्टेट दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सेक्टर-15 स्थित फाइन स्टूडियो संचालक राकेश ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से पेरेंट्स बच्चे और फैमिली की फोटो करवाने के लिए काफी संख्या में आ रहे हैं।

सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय (जूनियर विंग) में 4 दिनों में ही 200 से अधिक आवेदन फार्म पहुंच चुके हैं। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 25 सीटों के लिए अभी 3-4 फार्म ही पहुंचे हैं।
 
वेबसाइट से डाउनलोड करना पड़ रहा फार्म
डीपीआई (स्कूल) के आदेश के बावजूद शहर के कान्वेंट स्कूल अभिभावकों को आवेदन फार्म निशुल्क देने को तैयार नहीं हैं।

कान्वेंट स्कूल प्रबंधकों का कहना है सभी पेरेंट्स को आवेदन फार्म वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। कान्वेंट स्कूल प्रबंधकों के अनुसार डीपीआई (स्कूल) की ओर से आवेदन फार्म फ्री देने संबंधी लिखित में कोई आदेश नहीं आया है। उधर प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को मांगने पर आवेदन फार्म की फोटोकॉपी उपलब्ध करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed