फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private school will provide online detail of poor student

अब प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन करेंगे उनकी सूची

Thu, 16 Jan 2014 03:39 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 16 Jan 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
Private school will provide online detail of poor student

प्राइवेट स्कूलों को दस फीसदी गरीब बच्चों की दाखिला रिपोर्ट ऑनलाइन देनी होगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को आईडी और पासवर्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इस व्यवस्था से रिपोर्ट सीधे शिक्षा निदेशालय को मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्राइवेट स्कूलों में 134ए के तहत बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दस फीसदी दाखिला देने का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा निदेशालय को मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। निदेशालय ने स्कूलों पर सख्ती करते हुए इस बार यह जानकारी स्कूलों से ऑनलाइन मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ये अनोखा साइंस सेंटर बस उनके लिए...

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि मैनुअल तरीके से स्कूल रिपोर्ट नहीं भेजते। लिहाजा यह नई व्यवस्था की गई। हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड से संबंधित सभी निजी स्कूलों को आईडी और पासवर्ड जारी कर दिया गया है।


जिन स्कूलों को नहीं मिला है, उन्हें जल्द दे दिया जाएगा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों की एसोसिएशन हरियाणा शिक्षण संस्थान के जिला प्रधान जेपी यादव ने बताया कि इस बारे में सभी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठक हुई थी।

सभी स्कूल प्रबंधक दस फीसदी बीपीएल और आर्थिक रूप से गरीब बच्चों को दाखिला देने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चों को पहली, नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिला दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed