{"_id":"2ffe2ab3437b531abffe495d0341eea2","slug":"private-school-entry-level-admission-fee-last-day-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में फीस जमा करने का आज आखिरी दिन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कूलों में फीस जमा करने का आज आखिरी दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Jan 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से शहर के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिला फीस जमा करने का शनिवार को आखिरी दिन है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने 10 से 20 जनवरी तक लकी ड्रा निकालने के लिए स्कूलों को समय दिया था। इसके बाद स्कूलों ने अभिभावकों की सुविधा अनुसार 21 से 25 जनवरी तक फीस जमा करने की अनुमति दी है।
ऐसे में शनिवार को शहर के सभी कान्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी या एलकेजी में दाखिले का पहला चरण पूरा हो जाएगा।
कान्वेंट में जमा हुई फीस :
शहर के चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों में करीब 710 सीटों के लिए फीस जमा करने का आखिरी दिन था। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दोपहर तीन बजे अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए बुलाया गया, लेकिन अभिभावक आधे घंटा पहले ही लाइनों में लग चुके थे।
विज्ञापन
उधर सेक्टर-32 सेंट ऐंस में भी शुक्रवार को एल्युमनी, क्रिश्चिन और अन्य रिजर्व कैटेगरी के बच्चों की फीस भरी गई।
30 जनवरी तक दाखिला प्रकिया होगी पूरी
प्राइवेट, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की पूरी प्रक्रिया 30 जनवरी तक हर हाल में पूरी करने के शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
25 जनवरी के बाद प्राइवेट और कान्वेंट की वेटिंग लिस्ट में शामिल कुछ बच्चों को दाखिला मिलने की उम्मीद है। वेटिंग लिस्ट में दाखिला पाने पर अभिभावकों को 30 जनवरी तक हर हाल में फीस जमा करानी होगी।