फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   private school admission fee is one lac and covent fee is 10 thousand

प्राइवेट स्कूलों में एक लाख फीस, कान्वेंट में दस हजार

Wed, 13 Nov 2013 10:08 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Nov 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
private school admission fee is one lac and covent fee is 10 thousand
ट्राइसिटी के मध्यवर्गीय अभिभावकों के लिए चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों की फीस भर पाना आसान नहीं होगा। प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल (नर्सरी, केजी) के लिए अभिभावकों को 35 हजार से एक लाख तक दाखिला फीस देनी होगी। ऐसे में अभिभावकों के पास चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल ही विकल्प हैं।
विज्ञापन


कान्वेंट स्कूलों में दाखिला फीस 10 से 20 हजार है। कम फीस और बेहतर पढ़ाई के कारण आगामी कॉमन एडमिशन शेड्यूल में कान्वेंट स्कूल में ही आवेदन के लिए मारामारी रहेगी। 2013 सत्र में एंट्री लेवल पर सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्टर-26 सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस और सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल की 710 सीटों के लिए पिछले साल 5700 अभिभावकों ने आवेदन फार्म खरीदे थे।
विज्ञापन


स्ट्रॉबेरी फिल्ड में 1 लाख एडमिशन फीस
शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिले के लिए अभिभावक कम से कम एक लाख फीस की तैयारी कर लें। सेक्टर-26 स्थित शहर के प्रतिष्ठित स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल में केजी में एडमिशन के लिए 80 हजार फीस और 5300 मासिक फीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों में औसतन 30 से 40 हजार दाखिले के समय अभिभावकों को देने पड़ते हैं। सेंट कबीर स्कूल में एंट्री लेवल पर 53,850, ब्रिटिश स्कूल में 63,400 (सालाना), आरआईएमटी वर्ल्ड 74,400 (सालाना), दिल्ली पब्लिक स्कूल 40,000, सेंट स्टीफंस, 64,000 (सालाना), गुरुकुल ग्लोबल स्कूल 35,00 एडमिशन फीस ली जाती है।

2013 सत्र में प्राइवेट स्कूलों का फीस स्ट्रक्चर इस प्रकार रहा
स्कूल का नाम    फीस स्ट्रक्चर
स्ट्रॉबेरी फिल्ड-26    80,000 (5300 मासिक फीस)
आरआईएमटी मनीमाजरा    74,400 (सालाना)
विवेक हाई-26    35,000 (10500 तीन महीने की फीस)
गुरुकुल ग्लोबल    35,000 (2200 मासिक)
सेंट कबीर-26    53850 रुपये
डीपीएस    40,000 (3381 मासिक)
ब्रिटिश स्कूल-44    63,400 (सालाना)
भवन विद्यालय    30,000 (2500 मासिक)
बनियन ट्री-48    23,450 (1150 मासिक)
सेंट स्टीफंस-45    64,000 (सालाना)
रायन इंटरनेशनल-49    25,000 रुपये
माउंट कार्मल-47    27,850 (1850 मासिक)

मध्यमवर्गीय फैमिली के लिए प्राइवेट स्कूलों का विकल्प
स्कूल का नाम    फीस स्ट्रक्चर(2013 सत्र)
सेंट जेवियर्स-44    15 हजार(1500 मासिक)
पीयू अंकुर स्कूल-14    16,100(8500 सिक्योरटी,1200 मासिक)
केबी डीएवी-7    19,000(1900 मासिक)
मानव मंगल स्कूल-21    19 हजार
एसजीजीएस-26    10,200 रुपये
एसडी स्कूल-32    23,200(1200 मासिक)
अजीत कर्म सिंह-41    13,600
मोती राम स्कूल-27    4000 (सालाना खर्च)
शिवालिक स्कूल-41 14,400 रुपये
डीएवी-15    15,000 (2200 मासिक)

10 फीसदी तक हो सकती है फीस में बढ़ोतरी
प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस से अभिभावक पहले ही परेशान है। लेकिन आगामी सत्र में प्राइवेट स्कूल फीस में 10 से 15 फीसदी तक इजाफा करने की तैयारी में है। उधर शहर के प्राइवेट स्कूलों के फीस स्ट्रक्चर को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जस्टिस आरएस मोंगिया कमेटी ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। 72 में से चंद स्कूलों की ही कमेटी ने इंस्पेक्शन की है।


आज प्राइवेट स्कूलों के साथ दूसरी मीटिंग
कॉमन एडमिशन शेड्यूल लेकर शिक्षा विभाग और प्राइवेट स्कूलों के बीच तनाव कम करने के लिए बुधवार को फिर से मीटिंग हो रही है। जानकारी अनुसार डीपीआई(स्कूल) कमलेश कुमार और प्राइवेट स्कूलों के बीच यूटी गेस्ट हाउस में मीटिंग होगी। बैठक में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा ईडब्ल्यूएस और आरटीई मामले में भी चर्चा होगी। अधिकारियों के अनुसार सभी प्राइवेट स्कूलों को कॉमन एडमिशन शेड्यूल मानना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed