{"_id":"8bc8eae1f8722796074454d4a1b7274a","slug":"private-form-date-of-sridev-suman-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से भरे प्राइवेट फॉर्म, विवि की तैयारी पूरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
15 से भरे प्राइवेट फॉर्म, विवि की तैयारी पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के ऑनलाइन प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो सकती है। इसके साथ डेढ़ लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार भी खत्म होने को है। विवि ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही विवि से प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्रों की डिग्री भी विवि ने तैयार कर दी है।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि पहली बार प्राइवेट परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया होगी। इसके लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
डिग्री तैयार
उन्होंने बताया कि विवि ने 15 फरवरी से इसके ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही लंबे समय से चला आ रहा सत्र 2012-13 के प्राइवेट छात्रों की डिग्री का मामला भी श्रीदेव सुमन विवि ने निस्तारित कर दिया है।
विज्ञापन
विवि ने करीब आठ हजार छात्रों की डिग्री तैयार कर दी है। इसके लिए छात्र विवि में जल्द आवेदन करके अपनी डिग्री ले सकते हैं। इन छात्रों की परीक्षा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने कराई थी लेकिन बाद में गढ़वाल विवि ने डिग्री देने से इनकार कर दिया था। लंबे समय तक मामले को लेकर श्रीदेव सुमन विवि और गढ़वाल विवि के बीच खींचतान चलती रही।