फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private exam mark sheets in a one week.

एक हफ्ते में मिलेगी प्राइवेट परीक्षा की मार्कशीट

Tue, 16 Feb 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून Updated Tue, 16 Feb 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
Private exam mark sheets in a one week.

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की गत वर्ष हुई प्राइवेट परीक्षाओं की मार्कशीट एक सप्ताह के भीतर मिलने लगेगी। सोमवार को दून विवि स्थित श्रीदेव सुमन विवि के कैंप कार्यालय पहुंचे छात्रों को विवि प्रशासन ने यह आश्वासन दिया। छात्रों ने कैंप कार्यालय में मार्कशीट न आने पर विरोध जताया। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द मार्कशीट उपलब्ध कराई जाए ताकि छात्र कहीं और भी दाखिले या नौकरी में इसका इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव एसएस रावत ने बताया कि मार्कशीट तैयार हो चुकी हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी परीक्षा केंद्रों को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने प्राइवेट परीक्षा दी होगी, वह एक सप्ताह बाद अपने परीक्षा केंद्र पर मार्कशीट के लिए संपर्क कर सकते हैं। मार्कशीट लेने के लिए उन्हें अपना एडमिट कार्ड या फॉर्म जमा करने की रसीद दिखानी होगी।
विज्ञापन


प्राइवेट परीक्षा फॉर्म फरवरी के अंत तक श्रीदेव सुमन विवि की प्राइवेट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका फरवरी के अंतिम सप्ताह तक मिल जाएगा। कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि प्राइवेट परीक्षाओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए टेंडर निकल गए हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed