फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   private b.ed college.

निजी बीएड कॉलेजों पर लटक रही तलवार

Tue, 21 Oct 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी Updated Tue, 21 Oct 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
private b.ed college.

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 15 स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों पर मान्यता रद्द होने की तलवार लटक रही है। विवि प्रशासन के अल्टीमेंटम के बाद भी अंतिम तिथि तक 15 कॉलेजों ने सत्र 2013-14 की पत्रावलियां विवि में जमा नहीं करवाई हैं।

विज्ञापन


हजारों अभ्यर्थियों पर भारी पड़ी मनमानी
ऐसे में स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों की मनमानी 2500 बीएड अभ्यर्थियों पर भारी पड़ रही है। पत्रावलियों के अभाव में विवि परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं कर पा रहा है। जबकि अक्तूबर प्रथम सप्ताह में बीएड का 210 दिन का शैक्षणिक दिवस पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


जबकि गढ़वाल विवि की सत्र 2013-14 की बीएड मुख्य परीक्षा सितंबर माह में हो चुकी है। ऐसे में श्रीदेव सुमन विवि के छात्रों को सत्र लेट होने का भय सता रहा है। श्रीदेव सुमन विवि से सत्र 2013-14 में 28 स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों को संबद्धता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि ने स्टेट और मैनेजमेंट कोटे के तहत उक्त कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया की थी। लेकिन मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर कॉलेजों ने अपनी मनमर्जी से अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर प्रवेश दे दिया था।

ऐसे अभ्यर्थियों की सूचना कॉलेजों की ओर से विवि को उपलब्ध नहीं कराई गई। अक्तूबर माह में विवि को परीक्षा कार्यक्रम घोषित करना था। लेकिन कॉलेजों की ओर से छात्र संख्या का विवरण और शुल्क की रसीद विवि में जमा नहीं कराई गई।

16 अक्तूबर को विवि प्रशासन ने कॉलेज संचालकों की बैठक बुलाई थी। जिसमें कॉलेज संचालकों को सूचना उपलब्ध करानी थी। लेकिन छह कॉलेजों ने ही उस दिन विवि में अपने दस्तावेज जमा किए थे।

कुलपति डॉ. यूएस रावत ने शेष कॉलेजों को 20 अक्तूबर तक पत्रावलियों उपलब्ध कराने का अल्टीमेंटम दिया था। लेकिन सोमवार अंतिम तिथि तक 8 और कॉलेजों ने अपनी रिपोर्ट सौपी है।15 कॉलेजों की ओर से कोई रिसपांस विवि को नहीं मिला है।


सोमवार तक विवि को 13 कॉलेजों की रिपोर्ट मिल चुकी है। सभी कॉलेजों को समय दिया गया था। इसके बाद भी यदि लापरवाही हुई तो संबधित कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का अंतिम विकल्प विवि के पास है।
- हंसराज बिष्ट उप कुलसचिव श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed