श्रीदेव सुमन विविः छह दिन में 10552 हजार फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर प्राइवेट परीक्षाओं को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। महज छह दिन के भीतर श्रीदेव सुमन विवि में साढ़े दस हजार ऑनलाइन प्राइवेट फॉर्म भरे जा चुके हैं। फिलहाल प्राइवेट फॉर्म केवल बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष के लिए भरे जा रहे हैं। विवि जल्द ही अन्य पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रक्रिया शुरू करेगा।
श्रीदेव सुमन विवि ने 26 फरवरी से प्राइवेट फॉर्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू की। तीन दिन के भीतर ही छह हजार से ज्यादा आवेदन होने के बाद बुधवार की शाम तक 10,552 छात्रों ने प्रथम वर्ष का ऑनलाइन फॉर्म भर दिया था। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि प्रथम वर्ष में गत वर्ष की तरह इस साल भी इतनी ही भीड़ नजर आ रही है।
उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में 6421, बीकॉम प्रथम वर्ष में 801, एमए प्रथम वर्ष में 2552 और एमकॉम प्रथम वर्ष में 778 ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। विवि जल्द ही द्वितीय और तृतीय वर्ष की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू करने जा रहा है।
बैक परीक्षाओं के परिणाम 15 तक
श्रीदेव सुमन विवि ने सभी बैक परीक्षाओं के लिए 15 मार्च तक जारी करने की घोषणा की है। विवि के कुलसचिव एसएस रावत ने बताया कि परीक्षा परिणाम तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। कॉमर्स, बीबीए और बीसीए के परिणाम इसी सप्ताह जारी किए जाने की कोशिश रहेगी।