फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   private admission form in sri dev suman university.

श्रीदेव सुमन के प्राइवेट फॉर्म बने सिर दर्दी

Sun, 22 Feb 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-नई टिहरी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-नई टिहरी Updated Sun, 22 Feb 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
private admission form in sri dev suman university.

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम के प्राइवेट फॉर्म भरने जा रहे युवाओं को 24 फरवरी के बाद से फॉर्म 500 रुपए महंगा मलेगा।

विज्ञापन


विवि के पास केवल नौ हजार फॉर्म और सात दिन बचे हैं। इसके बाद न तो फॉर्म छपवाए जाएंगे और न ही जमा करने की तिथि बढ़ाई जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि से गत वर्ष 62,363 छात्रों ने प्राइवेट परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


इस साल रेगुलर कॉलेजों में सीट संख्या निर्धारित होने और डीएवी सहित कई कॉलेजों में सांध्य कक्षाओं में दाखिले नहीं होने की वजह से प्राइवेट परीक्षा देने जा रहे छात्रों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में प्राइवेट फॉर्म को लेकर मारामारी है। अब तक विवि के विभिन्न केंद्रों पर 81 हजार फॉर्म जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ हजार बचे हैं। इस बार फॉर्म खत्म होने के बाद विवि नए फॉर्म नहीं छपवाएगा। ऐसी स्थिति में बड़ी संख्या में छात्रों के फॉर्म से वंचित रहने की भी आशंका है। कई जगह डाकघरों में फॉर्म खत्म हो गए हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि जहां फॉर्म खत्म हो गए हैं, वहां भेजे जा रहे हैं।

29 जनवरी से श्रीदेव सुमन विवि ने डाकघरों के माध्यम से प्राइवेट परीक्षा फॉर्मों की बिक्री शुरू की थी। विलंब शुल्क के स्नातक के फॉर्म 1350 रुपए और स्नातकोत्तर के 1450 रुपए में प्राप्त किए जा सकते हैं। देहरादून मुख्य डाकघर को श्रीदेव सुमन विवि ने परीक्षा फार्मों की बिक्री की जिम्मेदारी दी थीा

तिथि बढ़ाना संभव नहीं है। जिन डाकघरों में फार्म नहीं हैं, वहां मुख्य डाकघर को पत्र भेजकर एक-दो दिन में फार्म भेज दिए जाएंगे।
- डॉ. यूएस रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed