{"_id":"8eae336c4753c745fbaf9d8111103c0b","slug":"print-mistake-of-school-certificate-now-will-be-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्टिफिकेट में छपी गलती सुधारने का मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सर्टिफिकेट में छपी गलती सुधारने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 08 Mar 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सर्टिफिकेटों में छपी माता-पिता या जन्म तिथि से संबंधित होने वाली गलतियों को ठीक करने संबंधी एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने तय किया है कि यह गलतियां अब परीक्षा पास करने के बाद पांच सालों के अंदर ही सुधारी जा सकेंगी। पहले यह सुधार दस सालों तक किया जा सकता था।
इस संबंधी बोर्ड ने सभी शाखाओं को आदेश भेज दिए हैं। नए आदेश एक अप्रैल से लागू होंगे। यह सुधार परीक्षा का अंतिम नतीजा घोषित होने के बाद पांच साल के अंदर ही सुधारा जा सकेगा
विज्ञापन
इसके लिए आखिरी बार लोग 31 मार्च 2014 तक आवदेन कर पाएंगे। इसके बाद आने वाले केसों की सुनवाई नहीं होगी। एक अप्रैल से नया कानून लागू हो जाएगा।
वहीं, संशोधन के लिए बोर्ड ने नया फार्म तैयार किया है। फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर भी एक अप्रैल से मौजूद रहेगा।
फार्म हासिल करने के लिए लोगों को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in लॉग इन करना होगा।