फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   principal appointment in polytechnic

अब बदल जाएंगे पॉलीटेक्निक संस्थान

Fri, 11 Oct 2013 12:03 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 11 Oct 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
principal appointment in polytechnic

प्रदेश के सरकारी पॉलीटेक्निक को कार्यवाहक प्रधानाचार्यों से मुक्ति मिलने वाली है। राज्य सरकार सात साल बाद सरकारी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य पद के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक होने वाली है।

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए लोक सेवा आयोग से अनुरोध किया है, ताकि जल्द से यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

सूबे में वर्ष 2004 तक तो नियमानुसार प्रधानाचार्य के पदों पर डीपीसी होती रही, लेकिन इसके बाद गड़बड़ियां शुरू हो गईं। काफी दबाव के बाद 2006 में डीपीसी हुई पर इसके बाद से नहीं की गई।
विज्ञापन


मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। प्रधानाचार्य बनने की कतार में लगे लोगों और सरकार के बीच यह मामला लंबा खिंचा।

अखिलेश सरकार पात्रों को उनका हक देना चाहती है। इसलिए प्राविधिक शिक्षा विभाग हाईकोर्ट से यह मामला वापस लेकर डीपीसी करना चाहती है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग ने लोक सेवा आयोग को पत्र भी भेज दिया है कि वहां से जल्द से जल्द अधिकारी को नामित किया जाए ताकि डीपीसी की प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मौजूदा समय 97 सरकारी पॉलीटेक्निक में लगभग 85 में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं। विभागीय जानकारों की मानें तो कुछ कार्यवाहक प्रधानाचार्य नहीं चाहते कि डीपीसी हो। इसके लिए वे कोर्ट जाने की तैयारी भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed