फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President of the crushing degree, student got happy

राष्ट्रपति के हाथों मिली डिग्री, झूम उठे छात्र

Mon, 26 Aug 2013 09:18 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून Updated Mon, 26 Aug 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
President of the crushing degree, student got happy

उत्तराखंड के यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के 11वें दीक्षांत समारोह में बीस पीएचडी समेत 1347 छात्रों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी में उपाधियां प्रदान की गई।

विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रपति ने छात्रों से देश के विकास में अपने ज्ञान और शोध कार्यों का उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

पढें...'वर्ल्ड के टॉप 200 कॉलेज में नहीं इंडिया'


दीक्षांत समारोह सपंन्न
सोमवार को बिधौली स्थित विवि परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह की शुरुआत में विभिन्न विषयों में पीएचडी करने वाले 20 छात्रों को डिग्री देकर की गई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सात छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। राज्यपाल अजीज कुरैशी ने तीन छात्रों को इंस्टीट्यूशनल मेडल, तीन छात्रों को इंडस्ट्री द्वारा मेडल और चार छात्रों को एक्जीक्यूटीव प्रोग्राम श्रेणी में मेडल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 छात्रों को सिल्वर मेडल
इसके अलावा मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 23 छात्रों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। राज्यपाल अजीज कुरैशी और मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने छात्रों को बधाई देते हुए प्रदेश में आपदा के बाद पुनर्निर्माण योजनाओं की जानकारी दी।

क्या-क्या हुआ इस दौरान..छात्रों ने कैसे मनाई खुशी..तस्वीरों में भी देंखे...


इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, हाइड्रोकार्बन एजूकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कौल, सोसाइटी के एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन टीएनआर राव, विवि के चांसलर डा. एसजे चोपड़ा, वाइस चांसलर डा. पराग दीवान, रजिस्ट्रार दीपा वर्मा, डायरेक्टर अरुण ढांड आदि मौजूद रहे।

किस कोर्स में कितने छात्रों को डिग्री
एमबीए के 432, बीबीए के 73, एमबीए पावर मैनेजमेंट और ऑयल एंड गैस मैनेजमेंट के 45, एमटेक प्रॉसेस डिजाइन इंजीनियरिंग, पाइपलाइन इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन, एनर्जी सिस्टम, हेल्थ, सेफ्टी एंड एनवायरमेंट आदि विषयों में 132 छात्रों को डिग्री मिली।

जबकि बीटेक एप्लाइड पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, जियो साइंस इंजीनियरिंग, जियो इंफॉर्मेटिक्स इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एवियोनिक्स इंजीनियरिंग आदि कोर्स में 523, बीएससी एविएशन स्टडीज और बीएससी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस में 51, बीए एलएलबी ऑनर्स के 71 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed