फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president elect by toss

...और एक टॉस ने सबको किया चित्त

Wed, 11 Sep 2013 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मसूरी
अमर उजाला ब्यूरो, मसूरी Updated Wed, 11 Sep 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
president elect by toss

एमपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों के बीच टॉस किया गया। जिसमें अभाविप परिषद के प्रत्याशी जयपाल सिंह के निर्वाचित घोषित किए गए।

विज्ञापन


इसके साथ ही अध्यक्ष समेत सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कब्जा हो गया है। सादे समारोह में सभी विजयी प्रत्याशियों ने शपथ ली।

तस्वीरों में देखें...राजनीति के बीच केदारबाबा का 'महाभिषेक'
विज्ञापन


जीत का जश्न

छात्रों ने कालेज परिसर के बाहर सादगी से जीत का जश्न भी मनाया। 6 सितंबर को मचे बवाल को लेकर आज पुलिस प्रशासन चौकन्ना था। कालेज परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई थी। बारह कैंची पर पहले की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर 12 बजे सीओ मसूरी जया बलूनी, चुनाव पर्यवेक्षक प्रो. गणेश शैली, चुनाव अधिकारी गंगाशरण और प्राचार्य डा. सुधीर गैरोला की मौजूदगी में टॉस किया गया।

पढें, ‘मिशन मोदी’ को रामदेव ने किया 'बैग पैक'


टॉस करवाया

काबिलेगौर है कि 6 सितंबर को अध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह और नीरज सजवान के बीच मतगणना के बाद दोनों बराबर  मत मिले।

चुनाव अधिकारी गंगाशरण ने हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की 24 अगस्त 2013 को जारी अधिसूचना संख्या तीन में अंकित नियम का हवाला दिया। और टॉस करवाया।

प्रत्याशियों की मौजूदगी में शपथ दिलाई
दोनों ही प्रत्याशियों की मौजूदगी में टॉस किया गया। इसके तत्काल बाद विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डा. सुधीर गैरोला ने शपथ दिलाई। छात्रों ने जुलूस का निर्णय भी बदल दिया। परिसर मे आपस में मिठाईयां बांटी गई।

इस मौके पर डा. प्रमोद भारतीय, प्रो. आर के खंडूरी, डा. सुनील पंवार, डा. रमेशपाल सिंह चौहान, डा. अजय परमार, डा. अमिताभ भट्ट, प्रो. शिप्रा शाह, डा. इमरान खान, प्रो. विनीता मल्ल, मनीषा शर्मा, सविता, संजय शर्मा, डा. सतीश उनियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed