फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   preperation for good result in cbse exam

CBSE में अच्छे रिजल्ट के लिए एक नई नीति

Fri, 31 Jan 2014 09:09 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 31 Jan 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
preperation for good result in cbse exam

नोएडा के निजी स्कूल ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में अच्छे रिजल्ट के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन


करीब एक दर्जन स्कूल इस बार 15 फरवरी और इसके बाद से 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए प्रिप्रेशन लीव शुरू करेंगे।

विश्व भारती स्कूल की मीडिया प्रभारी रमा शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष तक जहां अब तक 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की प्रिप्रेशन लीव शुरू हो जाती थी, वहीं, इस बार 15 फरवरी के बाद छुट्टियां शुरू होंगी।


उन्होंने बताया कि स्कूल में समय समय पर आयोजित परीक्षाओं में अच्छे नंबर नहीं लाने वाले बच्चों के लिए लगातार टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

ऐसे में छुट्टियां देर से शुरू होंगी। आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल अनीता शाह ने बताया कि 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही हैं। प्रिप्रेशन लीव इससे बाद शुरू होंगी। हालांकि एक दर्जन स्कूलों के अलावा बाकी स्कूलों में प्रिप्रेशन लीव शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed