फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparations are not in a flow for lucknow university convocation

...तो क्या बिना डिग्री के होगा लविवि का दीक्षांत

Fri, 03 Jan 2014 01:47 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Jan 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
preparations are not in a flow for lucknow university convocation

लखनऊ विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की अन्य तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं लेकिन डिग्रियां अभी तक नहीं छपी हैं। समारोह नौ जनवरी को होना है और इसमें एक हफ्ते से भी कम समय बचा है।

विज्ञापन


इसको लेकर सभी परेशान हैं कि ऐन वक्त पर डिग्रियों में खामियां हुईं तो उनमें सुधार कैसे होगा? वहीं, मेधावियों की मेडल सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


लविवि स्टूडेंट्स की डिग्री निजी फर्म से छपवाता है। दीक्षांत समारोह होने में केवल एक सप्ताह का समय रह गया है लेकिन अभी तक डिग्रियां छपकर नहीं आ सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अगर डिग्री में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो फिर दोबारा सही कराने में काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। हालांकि लविवि प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय के अनुसार तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

जहां तक ड्रििग्रयों का सवाल है डिग्रियां छपने के लिए भेज दी गई हैं और समय रहते छपकर आ जाएंगी।

सेफ जोन में तब्दील होगा एमआईएच विभाग
लखनऊ विश्वविद्यालय का मध्यकालीन इतिहास विभाग उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए सेफ जोन में तब्दील किया जाएगा। नौ जनवरी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी उपस्थित रहेंगे।

उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका खींच लिया गया है। मध्यकालीन इतिहास विभाग को सुरक्षा संबंधी कारणों से सेफ जोन के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा।

राजभवन से लविवि पहुंचने में उपराष्ट्रपति की फ्लीट को चार मिनट लगेंगे। परिसर में प्रवेश के लिए कई वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।

राजभवन से उपराष्ट्रपति को सड़क मार्ग से आना है इसके बावजूद पुलिस लाइंस में हेलीपैड की व्यवस्था की गई है। उपराष्ट्रपति दोपहर को लविवि में दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद वापस राजभवन पहुंचेंगे।


इसके बाद अगली सुबह वो उन्नाव के लिए रवाना होंगे जहां उन्हें एक कार्यक्रम में भाग लेना है।

एनुअल रिपोर्ट पर होगा जोर
दीक्षांत समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। इसलिए विश्वविद्यालय अपनी एनुअल रिपोर्ट पर काफी जोर दे रहा है। लविवि ने अपनी एनुअल रिपोर्ट छपने के लिए भेज दी है।

एनुअल रिपोर्ट छपवाने के पीछे मुख्य मकसद राज्य सरकार से कुछ सहायता की उम्मीद के लिए भी है, जिससे विवि का वित्तीय घाटा पूरा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed