{"_id":"8c684f1ad46184ac50e9342ed01d015c","slug":"preparation-for-aipmt-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने पेपर तय करेंगे आपकी कामयाबी की राह","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पुराने पेपर तय करेंगे आपकी कामयाबी की राह
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Dec 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी 2014) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए योजनाबद्ध तैयारी सफलता की राह आसान कर सकती है।
विज्ञापन
प्रस्तावित परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
विशेषज्ञों के मुताबिक परीक्षा में एनसीईआरटी की किताबें और पिछले वर्षों के प्रश्न बेहतर स्कोरिंग साबित हो सकते हैं। चार मई 2014 को प्रस्तावित परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
पढ़ें, बेटे के लिए तांत्रिक के चंगुल में फंसी मां
विज्ञापन
आवेदन के साथ ही छात्रों के सिर पर बोर्ड परीक्षाओं की तरह एआईपीएमटी का दबाव भी आ रहा है। ऐसे में कुछ टिप्स कामयाबी की राह आसान कर सकते हैं।
ये हैं टिप्स
- छात्रों को एनसीईआरटी किताबों से तैयारी पर फोकस करना चाहिए, एनसीईआरटी बुक्स में दिए गए डायग्राम भी अहम साबित हो सकते हैं
- गत वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो ह्यूमन फिजियोलॉजी, बायोमालीक्यूल्स, बायो टेक्नोलॉजी टॉपिक्स से काफी संख्या में सवाल पूछे गए हैं, लिहाजा इन्हें कम न आंकें
पढ़ें, यौन शोषण प्रकरणः अपर सचिव जोशी सस्पेंड
- तैयारी करते वक्त इंफार्मेशन आधारित टॉपिक्स भी अहम हो सकते हैं, मसलन अनिमैलिया, मोर्फोलॉजी ऑफ एनिमल्स जैसे इंफार्मेटिव टॉपिक्स भी परीक्षा में चौंका सकते हैं
पढ़ें, देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद
-किसी भी टॉपिक को पूरा पढ़ने के बाद उससे जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्नों को जरूर तैयारी में शामिल करें, टॉपिक्स से जुड़े ये प्रश्न न केवल एनसीईआरटी बल्कि दूसरी किताबों से भी लिए जा सकते हैं
-किसी भी प्रश्न को न केवल गंभीरता से पढ़ें, बल्कि उसके बारे में सोचने की प्रक्रिया भी अमल में लानी चाहिए, सवाल गलत समझ आया तो जाहिर तौर पर जवाब भी गलत हो सकता है