फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pre phd entrance application.

प्री-पीएचडी एंट्रेंस के लिए 24 से करें आवेदन

Mon, 24 Nov 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/श्रीनगर Updated Mon, 24 Nov 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
pre phd entrance application.

गढ़वाल विश्वविद्यालय से पीएचडी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विवि ने शनिवार को प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

विज्ञापन


इस बार पीएचडी में कई परिवर्तन
अभ्यर्थी 24 नवंबर से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2015 को आयोजित की जाएगी। कुलसचिव डॉ. पीएस राणा ने बताया कि इस बार पीएचडी में कई परिवर्तन किए गए हैं।
विज्ञापन


लॉ, सोशल वर्क, कंप्यूटर साइंस और होम साइंस में भी युवाओं को पीएचडी करने का मौका दिया जाएगा। अंग्रेजी व प्लांट बायोलॉजी विषय में एमफिल के लिए भी प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर व ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी और ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई है। परीक्षा बिड़ला परिसर श्रीनगर, पौड़ी परिसर, स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल टिहरी, देहरादून और दिल्ली में आयोजित की जाएगी।


374 पीएचडी सीटें

परीक्षा कॉर्डिनेटर डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि कुल 374 पीएचडी सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें विवि की 228 और संबद्ध कॉलेजों की 146 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा एमफिल में विवि की 25 सीटों पर एडमिशन का मौका होगा।

मास कम्यूनिकेशन इस साल भी नहीं

विवि के नोटिफिकेशन में मास कम्यूनिकेशन का नाम इस साल भी नहीं है। विवि के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से वेकेंसी न मिलने की वजह से इस साल भी युवाओं को मौका नहीं मिल पाएगा। गत वर्ष भी इस विषय में कोई सीट नहीं निकाली गई थी।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.hnbguedrp.in, www.hnbgu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed