{"_id":"99cb5e3936c017f705e6f63ef73a6b0b","slug":"pre-medical-revised-result-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMET का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, कौन रहा टॉपर?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
PMET का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, कौन रहा टॉपर?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (पीएमईटी) का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया। संचित ने रिवाइज्ड लिस्ट में पहला रैंक हासिल किया है। इससे पहले संचित का इस परीक्षा में दूसरा रैंक था। वहीं सेक्टर-34 स्थित हैलिक्स इंस्टीट्यूट की सावी ने दूसरा और शारू पठानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सावी दो सालों से और शारू एक साल से हैलिक्स से कोचिंग ले रहीं थीं। इसी इंस्टीट्यूट के जशनदीप ने परीक्षा में 10वां रैंक हासिल किया। हालांकि जश्नदीप एआईपीएमटी में अच्छा रैंक आने केबाद पहले ही दिल्ली एम्स में एडमिशन ले चुके हैं। पंजाब केमेडिकल कॉलेजों में एडमिशन केलिए पीएमईटी की परीक्षा होती है।
विज्ञापन
पंजाब डॉमिसाइल वाले स्टूडेंट ही इस परीक्षा में अपीयर हो सकते हैं। पांच सवालों में गड़बड़ होने पर पीएमईटी का मामला हाईकोर्ट चला गया था। हाईकोर्ट के आदेश होने पर ही रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया है। पीएमईटी की टॉप रैंकिंग में बहुत से ऐसे बच्चे हैं जिनका एआईपीएमटी में भी अच्छा रैंक था।
विज्ञापन
एआईपीएमटी रैंक की बदौलत वह पहले ही अच्छे संस्थानों में एडमिशन ले चुके हैं, जिस कारण उनकी सीटें खाली हो जाएंगी और पीएमईटी में पीछे की रैंकिंग वाले स्टूडेंट्स को भी एडमिशन मिल जाएगा।