{"_id":"8f4c10c2-ef91-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"pranjal-in-the-iim-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांजल को आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रांजल को आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला
डोईवाला/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है, यह साबित किया है रानीपोखरी के प्रांजल भट्ट ने। देश के नामी प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद में प्रांजल उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश से चयनित होने वाला एकमात्र प्रतिभागी है।
विज्ञापन
आईआईएम अहमदाबाद ने रानीपोखरी निवासी प्रांजल भट्ट का चयन उच्च व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए किया है। प्रांजल 1967 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हो चुके स्व. रामेश्वर प्रसाद के पौत्र और चीनी मिल डोईवाला में कार्यरत प्रवीण भट्ट और शिक्षिका मुकुलेश की इकलौती संतान हैं।
विज्ञापन
शुरू से ही मेधावी प्रांजल ने सेंट जोसेफ एकेडमी देहरादून से हाईस्कूल 94 प्रतिशत और बारहवीं 97 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। इसी साल पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद उसका चयन एक साथ आईआईटी रुड़की, खड़कपुर, कानपुर, मद्रास और लखनऊ के लिए भी हुआ।
विज्ञापन
मगर, आईआईएम अहमदाबाद ने भी उसकी क्षमताओं को आंककर उसका चयन किया तो स्थानीय लोगों में खुशी छा गई। रानीपोखरी गांव से निकले प्रांजल की शैक्षिक योग्यता औरों के लिए नजीर बन गई है। प्रांजल ने बताया कि उसने लक्ष्य पाने के लिए एकाग्रचित होकर मेहनत की। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शुभचिंतकों को दिया है।