ऑनलाइन क्लैट के लिए अभी से शुरू कर दें प्रैक्टिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ मई को ऑनलाइन होने जा रहे कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) से कंप्यूटर का ज्ञान न रखने वाले अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। परीक्षा आयोजन कराने जा रहे राजीव गांधी विधि विवि ने इस संबंध में सवाल और जवाब अपलोड किए हैं। इसके मुताबिक अभ्यर्थी कंप्यूटर माउस चलाने की जानकारी होने मात्र से इस परीक्षा में शामिल हो सकता है।
क्लैट 2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन के बाद आठ मई को प्रवेश परीक्षा होगी। विवि के मुताबिक अगर काउंसलिंग के भाग लेने के बाद छात्र एडमिशन नहीं लेना चाहता है तो उसे काउंसलिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा, लेकिन दाखिला प्रक्रिया के दस हजार रुपये काट लिए जाएंगे।
एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुल्क 50 हजार रुपये रखा गया है। इस परीक्षा के लिए 12वीं या एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते एडमिशन के वक्त तक उनका रिजल्ट जारी हो जाए। परीक्षा का प्रश्न पत्र अंग्रेजी में आएगा। इसलिए जरूरी है कि छात्र अंग्रेजी में तैयारी करें।
केवल माउस चलाने की प्रैक्टिस होने पर दे सकेंगे परीक्षा
यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। ऐसे में विवि ने साफ कर दिया है कि केवल माउस चलाने की प्रैक्टिस होने पर परीक्षा दे सकते हैं। कंप्यूटर में कोई गड़बड़ी होने पर हर केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्था होगी और अभ्यर्थी को इसका नुकसान नहीं होगा। गत वर्षों के प्रश्न पत्रों से भी तैयारी की जा सकती है। यह प्रश्न पत्र 250 रुपये अदा करके खरीद सकते हैं।
यह है वेबसाइट:www.clat.ac.in
गौरतलब है कि विधि क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए हर साल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट आयोजित किया जाता है। इससे देश के 17 विधि विश्वविद्यालयों के अलावा कई अन्य विधि कोर्स कराने वाले संस्थानों में दाखिला मिलता है।
परीक्षा विशेषज्ञ राजीव कुकरेजा के मुताबिक ऑनलाइन क्लैट के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इससे सही समय सीमा में प्रश्न पत्र हल किया जा सकेगा।