फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   practical marks tips

वाइवा दिलाएगा होम साइंस के प्रैक्टिकल में अच्छे मार्क्स

Sun, 12 Jan 2014 10:18 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
practical marks tips

यूपी बोर्ड 12वीं में गृहविज्ञान लेने वाली छात्राओं की काफी संख्या रहती है। गृह विज्ञान विषय में लिखित परीक्षा के साथ ही प्रैक्टिकल के नंबर काफी अहम होते हैं। ऐसे में थोड़ी सावधानी प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर दिला सकती है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार वाइवा पर ध्यान फोकस किया जाए तो अच्छे नंबर जरूर मिलेंगे। महिला इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की शिक्षिका रजनी यादव ने बताया कि गृह विज्ञान के प्रैक्टिकल में परीक्षक सिलाई और पाक कला की परीक्षा लेते हैं पर सबसे ज्यादा फोकस वाइवा पर होता है।
विज्ञापन


वाइवा में भोजन की आवश्यकता, दीकाकरण, सिलाई मशीन, कढ़ाई के टांके, बीमारियां, संक्रामक रोग आदि टॉपिक्स से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

इसलिए इन सबका स्टूडेंट्स अच्छी तरह अध्ययन कर लें। रजनी यादव के अनुसार प्रैक्टिकल के समय लाने वाले सामान की तैयारियां छात्राएं पहले ही कर लें।

छात्राओं को चाहिए कि वो सारी सामग्री स्कूल में प्रैक्टिकल के दौरान ही तैयार करें। इसके साथ ही छात्राओं को जैम, जेली अचार के संबंध में भी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रैक्टिकल के दौरान इन टॉपिक्स पर भी काफी सवाल पूछे जाते हैं। छात्राएं इन बातों का ध्यार रखेंगी तो अच्छे नंबर जरूर मिलेंगे।

लंबे इंतजार के बाद यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं से संबंधित सामग्री डीआईओएस कार्यालय पहुंची। आमतौर पर बार-बार कहने के बावजूद सामग्री न ले जाने वाले कॉलेज प्रयोगात्मक परीक्षा कार्यक्रमों को देखते हुए पहले दिन ही पहुंच गए।

शनिवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित सामग्री का बंटवारा शुरू हुआ। पहले दिन 135 विद्यालय अपने यहां के परीक्षकों का ब्यौरा ले गए। कॉलेज रविवार को भी अपना लिफाफा ले सकते हैं।

यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होनी थीं लेकिन बोर्ड की ओर से परीक्षकों की सूची उपलब्ध न कराने के कारण तय समय पर प्रैक्टिकल नहीं शुरू हो पाए, जिस दिन बोर्ड के प्रैक्टिकल शुरू होने थे, उस दिन यूपी बोर्ड कार्यालय से लखनऊ को परीक्षकों का ब्यौरा भेजा पाया।

शनिवार को परीक्षा सामग्री का वितरण शुरू किया गया। पहले दिन 135 कॉलेजों ने सामग्री ली। परीक्षा सामग्री में परीक्षकों के ब्यौरे के साथ ही बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल में नंबरों के बंटवारे संबंधी निर्देश भी हैं।


जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव के अनुसार, कॉलेज अपने यहां के लिफाफे राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से हासिल कर सकते हैं। प्रैक्टिकल लेट न हों, इसलिए परीक्षा सामग्री का वितरण रविवार को भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed